बेटे से बात करने के बाद घर से निकली, लौटते ही बिगड़ी तबियत; जहर खाने से महिला की मौत


इंदौर: मल्हारगंज क्षेत्र में पश्चिम बंगाल से आई एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर जान दे दी. रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.थाना प्रभारी वेदेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि 50 वर्षीय सुमित्रा दास इन दिनों बेटी आयशा और दामाद शफिकुल के साथ शंकर गंज जिंसी स्थित मकान में रह रही थीं.

मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी सुमित्रा करीब 20 दिन पहले इंदौर आई थीं और कुछ दिनों बाद उन्हें वापस जाना था, लेकिन ट्रेन टिकट कन्फर्म न होने से वे परेशान रहती थीं. रविवार रात उन्होंने पहले मोबाइल पर बेटे से बातचीत की. इसके बाद दामाद से कहा कि वह थोड़ी देर में लौट आएंगी और घर से बाहर चली गईं. करीब पंद्रह मिनट बाद वापस लौटीं तो अचानक हालत बिगड़ने लगी. परिजनों ने जब पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है.

तत्काल उन्हें एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में ही उनकी मौत हो गई. दामाद ने पुलिस को बताया कि सुमित्रा दस्तावेजों और घरेलू परेशानियों को लेकर तनाव में थीं. पति का करीब दस साल पहले निधन हो चुका है. दो बेटों में एक अपने परिवार के साथ अलग रहता है, जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल में सास के साथ ही रहता है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

सूना घर देख चोरों ने किए हाथ साफ, बालकनी का लॉक तोड़कर आभूषण किए पार

Mon Nov 17 , 2025
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए चोरी के एक मामले में अज्ञात चोर मकान का सूना मौका देखकर हजारों रुपए के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए. घटना 14 नवंबर की शाम उस वक्त हुई, जब मकान मालकिन काम से बाहर थीं.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताय […]

You May Like