विदिशा। दांगी समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि कुछ लोगों द्वारा सागर जिले के जैसीनगर का नाम बदलकर जय शिव नगर करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि जैसीनगर ऐतिहासिक रूप से डांगी समाज के राजा जयसिंह का प्रमुख गढ़ रहा है. नगर का नाम भी राजा जयसिंह के नाम पर ही रखा गया था. समाज का कहना है कि जयसिंह के नाम से जुड़े अनेक गौरवशाली स्थल और उपलब्धियां आज भी क्षेत्र में मौजूद हैं. ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि इस नाम परिवर्तन से समाज की ऐतिहासिक पहचान और विरासत प्रभावित होगी. इस मुद्दे पर प्रदेशभर में दांगी समाज ने एक साथ आवाज उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है.
