
दमोह। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान को देखते हुए छात्रहित में जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार 12 जून 2026 से जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों तथा अशासकीय विद्यालयों का संचालन प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि तेज धूप और लू के प्रभाव से बच्चों को बचाया जा सके। आदेश का पालन जिले के सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा। नए समय के अनुसार विद्यालयों में शिक्षण कार्य संचालित किया जाएगा। प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी सहयोग की अपील की है।
