सेंट जोसफ स्कूल में नहीं मिले बच्चे के धर्मान्तरण के सबूत, आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की उठी मांग

ग्वालियर: शहर के सेंट जोसेफ स्कूल में देश के अलग-अलग राज्यों के 26 बच्चों को धार्मिक शिक्षा दिए जाने का मामले में प्रशासन की जांच में धर्मांतरण के आरोप को गलत पाया है. जांच में ये बात सामने आई है कि सभी बच्चे क्रिश्चियन-कैथोलिक है. इनके डॉक्यूमेंट भी यही बता रहे हैं.अब स्कूल प्रबंधन ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया और जिला प्रशासन से मांग की है कि हमें बदनाम कर शहर का माहौल खराब करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

ग्वालियर शहर के बड़ागांव सेंट जोसफ स्कूल परिसर में देश के पांच अलग-अलग राज्यों से लाए गए 26 बच्चों को धर्मांतरण की ट्रेनिंग दिए जाने के मामले में जिला प्रशासन लगभग क्लीन चिट दे दी है. वहीं, अब इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया और जिला प्रशासन से मांग की है कि हमें बदनाम कर शहर का माहौल खराब करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

ग्वालियर के मुरार-बड़ागांव स्थित ईसाई मिशनरी संगठन की ओर से संचालित सेंट जोसेफ स्कूल परिसर में बिशप निवास पर मध्य प्रदेश सहित ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और केरल से लाए गए 26 बच्चों का धर्मांतरण कराने के मामले में जिला प्रशासन की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद लगभग क्लीन चिट दी है. एसडीएम एनसी गुप्ता ने माना कि जांच में पाया गया है कि धर्मांतरण जैसी कोई गतिविधि स्कूल में संचालित नहीं हो रही.

Next Post

अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला

Wed Nov 12 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में झिरी-भौराना मार्ग पर जामखो गांव के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक अरविंद कुमार जाटव उम्र 32 वर्ष को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन उसे कुछ दूर तक घसीटता चला गया, जिससे युवक गंभीर रूप […]

You May Like

Play sound