धूप की तपिश से कार में लगी आग, धोबीघाट रोड पर मचा हड़कंप

भोपाल। राजधानी के धोबीघाट रोड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कड़कती धूप के बीच एक मारुति सुजुकी 800 कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार किनारे खड़ी थी। तेज गर्मी और लंबे समय तक धूप में खड़े रहने के कारण कार के अंदर का तापमान काफी बढ़ गया, जिससे शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। अचानक धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

लेकिन उससे पहले ही लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अत्यधिक गर्मी और तकनीकी खराबी माना जा रहा है।

Next Post

ड्राइवर को झपकी आने से इछावर में अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, मक्का से पटी सड़क

Fri May 1 , 2026
इछावर। शुक्रवार की सुबह थाने के ठीक सामने एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया. भैरूंदा मंडी से मक्का भरकर राजस्थान के भीलवाड़ा जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. घटना के समय सड़क पर भीड़ कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई. बताया […]

You May Like