गांजा के समेत दो पकड़ाए

जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं मदनमहल पुलिस ने 2 किलो 993 ग्राम गांजा के साथ महिला समेत दो को गिरफ्तार किया । टीआई धीरज राज ने बताया कि प्लेटफार्म नम्बर 1 के बाहर मदनमहल में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये थाना एवं क्राईम की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर प्यारेलाल पटेल 72 वर्ष निवासी उडऩा सडक़ थाना पाटन एवं चंदा बाई बर्मन 50 वर्ष निवासी ग्राम मंजीठा थाना भेड़ाघाट को पकड़ा गया ।

तलाशी लेने पर 2 किलो 993 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख 49 हजार 650 रूपये का जब्त किया गया। गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर बरगढ़ ओसिया निवासी मोनू सरदार से लाना बताये दोनों आरोपियों के कब्जे से गांजा जप्त करते हुये आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 993 ग्राम गांजा जप्त करते हुये एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

एचपीवी टीकाकरणः जिले में 300 से ज्यादा सत्र, एक दिन में 3577 टीके लगाए

Fri Apr 10 , 2026
इंदौर: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जिले में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को कलेक्टर के नेतृत्व और जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े स्तर पर अभियान संचालित […]

You May Like