सीएमएचओ ने किया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण

सतना। सीएमएचओ डॉ मनोज शुक्ला बुधवार को अचानक सिंविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचे। जहां पर उन्होंने अस्पताल के सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान सीएमएचओ ने ड्यूटी में तैनात स्टॉफ से मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल जाना। इसी कड़ी में उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाले मुफ्त ईलाज व उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही सीएमएचओ द्वारा डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने उचित दिशा निर्देश दिए गए । इस दौरान बीएमओ डॉ आर के सतनामी , सिंविल अस्पताल प्रभारी डॉ हिमांशु पांडेय , सीनियर डॉ आर के तिवारी , डॉ भीम गोपाल सिंह भदौरिया, डॉ सुशील गुप्ता , डॉ सुंदरम द्विवेदी , डॉ नुरुल हसन , डॉ जे पी त्रिपाठी, बीपीएम के बी नामदेव समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

संकल्प से समाधान अभियान: रीवा संभाग में 112259 आवेदन पत्र प्राप्त हुए

Thu Feb 5 , 2026
रीवा। रीवा संभाग के सभी जिलों में 12 जनवरी से 31 मार्च तक संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर आमजनता से पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं. आमजनता की समस्याओं से जुड़े […]

You May Like