साईं लीला सेवा संस्था ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

​ग्वालियर। साईं लीला सेवा संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली तीज का भव्य कार्यक्रम कैलाश विहार, सिटी सेंटर स्थित होटल मसारा मनार में उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। ‘ग्रीन साड़ी’ थीम पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक और सज-धज के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।

​कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की फाउंडर नीतू गुप्ता सिंह के मार्गदर्शन में हुई। आयोजन के दौरान महिलाओं के मनोरंजन और प्रतिभा प्रदर्शन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं—जैसे फन गेम्स, डांस, सिंगिंग और मेहंदी—का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

​प्रतियोगिताओं के परिणाम:​हरियाली क्वीन: नीतू पाल,​सिंगिंग गायत्री,​डांस नेहा,​मेहंदी निशा,​फन गेम्स पूनम एवं ज्योति ने जीता। ​संस्था की फाउंडर नीतू गुप्ता सिंह ने बताया कि हरियाली तीज का पर्व भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति के उत्सव का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को अपनी कला और प्रतिभा को सबके सामने लाने का एक खुशनुमा मंच मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को आकर्षक उपहारों एवं स्मृति चिन्हों से सम्मानित किया गया।

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने घर पर फहराया तिरंगा

Thu Aug 13 , 2026
इंदौर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से भी अभियान में सहभागिता कर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। महापौर भार्गव ने कहा […]

You May Like