राजा मर्डर: शिलॉन्ग पुलिस ने राजा के घर पहुंच कर सोनम के व्यवहार पर की पूछताछ

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में तेजी से हो रही जांच के तहत मेघालय की शिलांग पुलिस साकार नगर स्थित राजा के घर पहुंची. जहां राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी, छोटा भाई सचिन और मां घर पर ही मौजूद थे.करीब आधे घंटे तक चली इस पूछताछ में पुलिस ने मुख्य रूप से राजा और सोनम की शादी, उनके वैवाहिक जीवन और सोनम के व्यवहार को लेकर सवाल किए. इस दौरान पुलिस ने यह जानने की कोशिश की कि शादी के बाद जब सोनम कुछ दिन ससुराल में रुकी थी, तब उसका व्यवहार कैसा था.

राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने बताया, शिलांग पुलिस ने सामान्य पूछताछ की है. इसके अलावा पुलिस ने यह भी पूछा कि राजा शिलांग जाते समय अपने साथ क्या-क्या सामान ले गया था. सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब सोनम की गतिविधियों को लेकर हर पहलू को खंगाल रही है. परिवार के बयानों को केस डायरी में जोड़ा जा रहा है और जल्द ही कुछ और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है.

Next Post

स्वप्निल वानखेडे होंगे दतिया के नए कलेक्टर

Wed Jun 18 , 2025
भोपाल: मप्र शासन ने कल देर शाम स्वप्निल जी. वानखेडे को दतिया जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। वे वर्तमान में सतना जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। इसके पहले सरकार ने कलेक्टर दतिया का अतिरिक्त कार्यभार अक्षय कुमार सेवन्ताल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया […]

You May Like