अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सागर और हर्ष ने दर्ज की शानदार जीत

बैंकॉक, 02 अगस्त (वार्ता) सागर (पुरुष 55 किग्रा) और हर्ष (पुरुष 60 किग्रा) ने आज बैंकॉक में अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 के शानदार जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

भूटान के ताशी योएजर के खिलाफ तीनों राउंड में सागर स्पष्ट रूप से बेहतर मुक्केबाज रहे, जबकि हर्ष ने चतुराई से खेलते हुए चीन के जियाबाओ युआन को हराया। यह भारतीय दल के लिए एक और मिला-जुला दिन रहा।

शनिवार को अन्य भारतीयों में, विश्वनाथ सुरेश ने पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के बेहरुज खोलदोरोव से मुकाबला किया, लेकिन 3:2 से हार गए, जबकि प्रीत मलिक पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान के इल्या कलिनिन से 4:1 से हार गए।

महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में, देविका घोरपड़े वियतनाम की थी न्गोक ट्रान न्युगेन से 0:5 से हार गईं, जबकि कार्तिक दलाल पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग में फिलीपींस के ब्रैंडन सोरियानो से इसी अंतर से हार गए।

 

Next Post

अरुण जेटली को भेजा था मुझे धमकाने : राहुल

Sat Aug 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( भाजपा-आरएसएस) डराने की राजनीति में विश्वास करते हैं और इसी का परिणाम है कि कृषि कानून के विरोध के दौरान उनकी आवाज […]

You May Like