सीएम डॉ यादव, खंडवा व उज्जैन में आज दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से मिल कर संवेदना व्यक्त करेंगे


भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दुर्घटनाओं से प्रभावित शोक संतप्त परिवारों से मिलने के लिए दौरे पर जा रहे हैं। अकस्मात बने कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2:30 बजे खंडवा जिले के पंधाना पहुंचकर हादसे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उन्हें ढाँढस बंधाएँगे।

इसके बाद वे अपराह्न 4:30 बजे उज्जैन जिले के बड़नगर पहुँचेंगे। यहां भी वे हिंगोरिया थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना से प्रभावित परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट करेंगे। मुख्यमंत्री ने हादसे में दिवंगतों के परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और प्रशासन को सभी आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला

Fri Oct 3 , 2025
शहडोल: जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान गुरुवार रात एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया गया। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक जयप्रकाश शीराम को एक बदमाश ने चाकू मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के […]

You May Like