शहर में मिठाइयों और राखियों की रौनक, आज मनाई जा रही राखी

रायसेन। भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार भद्रा नक्षत्र के साए से मुक्त है, जिससे आज 9 अगस्त शनिवार को पूरे दिन शुभ मुहूर्त में त्यौहार मनाया जाएगा। बाजारों में राखी, नारियल, पूजन सामग्री, गिफ्ट और मिठाइयों की जोरदार खरीदारी हो रही है। खासतौर पर राजस्थानी घेवर, मलाई राजभोग, बंगाली स्वीट्स और रेडीमेड मिठाइयों की मांग अधिक है। बीकानेर स्वीट हाउस के अनुसार रबड़ी वाला घेवर 650 रुपए, सामान्य 580 रुपए, काजू बाइट 1100 रुपए और मावा कतली 540 रुपए किलो बिक रही है।

राखी बाजार में कई तरह की डिजाइनर राखियां और नारियल-रुमाल की दुकानों पर भी भीड़ है। धर्मशास्त्री पं. ओमप्रकाश शुक्ला के अनुसार भद्रा एक दिन पहले समाप्त हो जाने से सुबह डेढ़ घंटे के राहुकाल को छोड़कर पूरा दिन राखी बांधना शुभ रहेगा। मिठाइयों के साथ चॉकलेट और नमकीन गिफ्ट पैक भी लोग खूब खरीद रहे हैं। शहर में घेवर की लोकप्रियता राजस्थान जैसी ही देखी जा रही है, जिससे बाजारों में रौनक और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

 

Next Post

सितंबर में लगेगा साल का दूसरा सूर्य-चन्द्र ग्रहण

Sat Aug 9 , 2025
ग्वालियर: अब साल का दूसरा सूर्य व चन्द्र ग्रहण रक्षाबंधन के बाद सितंबर 2025 में लगेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को भाद्रपद्र की पूर्णिमा को […]

You May Like