ईडी जांच में घिरे संतोष पाल हटाए, रिंकू शर्मा बनीं आरटीओ 

जबलपुर। परिवहन विभाग में हुए तबादलों के तहत नर्मदापुरम आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा को जबलपुर संभागीय मुख्यालय स्थित आरटीओ कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग आठ महीने में उनका तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ईडी की जांच में घिरे जबलपुर आरटीओ संतोष पाल को पद से हटा दिया गया है। विभागीय फेरबदल के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को नवागत आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा ने पदभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति के साथ जबलपुर आरटीओ कार्यालय में नियमित व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नवंबर के बाद से चल रहा था फेरबदल

गौरतलब है कि जबलपुर आरटीओ रहे जितेंद्र रघुवंशी के नवंबर में सेवानिवृत्त होने के बाद छतरपुर आरटीओ मधु सिंह को जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। लेकिन अतिरिक्त प्रभार होने के चलते वह जबलपुर आरटीओ में नहीं बैठ रहीं थी। इस दौरान पूर्व जबलपुर आरटीओ संतोष पाल सहायक आरटीओ के रूप में कार्यरत थे।

Next Post

बोर्ड पैटर्न पर शुरु हुई 8 एवं 5 वीं की परीक्षाएं, ब्यावरा ब्लॉक के 51 केन्द्रों पर परीक्षाओं का संचालन 

Fri Feb 20 , 2026
ब्यावरा। कक्षा 8 एवं 5 वीं की परीक्षाएं शुक्रवार से प्रारंभ हुई, बोर्ड पैटर्न पर परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है. ब्यावरा ब्लॉक के 51 केन्द्रों पर परीक्षा हो रही है. गौरतलब है कि 8 एवं 5 वीं की परीक्षाओं में पूरी तरह पारदर्शिता बरतते हुए बोर्ड पैटर्न पर […]

You May Like