जबलपुर: नगर निगम के अमले ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को सख्त अभियान चलाया गया।अमले द्वारा पाण्डेय हॉस्पिटल से घमापुर चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अनधिकृत शेड अलग किए गए और 10 टपरे, ठेले जब्त किए गए।इसी क्रम में दीनदयाल चौक, आई टी आई चौक एवं समदड़िया मॉल के पास सड़क एवं सार्वजनिक स्थान पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को भी अलग किया गया।
कार्यवाही के दौरान मौके पर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल, अतिक्रमण प्रभारी कृष्ण पाल रावत, सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, दल प्रभारी लक्ष्मण कोरी एवं कुलदीप त्रिपाठी, दुर्गा राव, नदीम अहमद खान, आरिफ खान, अंकित पारस उपस्थित रहे। इस दौरान निगम के अमले ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथ एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त रखने हेतु अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Next Post
प्रदेश में बारहवीं बार अव्वल आया नगर निगम जबलपुर
Tue Sep 22 , 2026
जबलपुर:निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की अगुवाई में सक्रियता से कार्य कर रही उनकी टीम की मेहनत एवं मॉनिटरिंग फिर से एक बार रंग लाई है। सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से नगर निगम को प्राप्त अधिकांश शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर नगर निगम ने वेटेज स्कोर के आधार पर 99.25 प्रतिशत प्राप्त […]

You May Like
-
1 year ago
तुलाई से नाखुश किसानों ने किया चक्काजाम