
दमोह। समरकैंप अंतर्गत ब्राईटर माइंड्स अल्फा टेकनिकल कोर्स का आयोजन किया गया, जिसमें इकाई के मास्टर ट्रेनर आरक्षक रामकरण सिंह चंदेल द्वारा उक्त अवधि में पुलिस परिवार के लगभग 50 बच्चों को उक्त कोर्स की समस्त विधाओं में पारांगत किया है. उक्त कोर्स का समापन पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, हार्टपुलिसनेस की जोनल कोऑडिनेटर श्रीमति प्रतिभा सांडिल्य दीदी व भाई संदीप सांडिल्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ. पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने स्वयं बच्चों की परीक्षा ली, जिसमें बच्चों ने आंख में पट्टी बांधकर बॉल्स के रंगों को क्षण भर में पहचान लिया. कलर कार्डस जिसमें अंक, आकृति, व स्टेटमैट लिखे हुये थे पढ़ कर सुनाया, विभिन्न रंगो के प्लास्टिक कपस को पृथक-पृथक किया, 500 व 100 रूपये को नोट को पहचाना साथ ही उसके सीरियल नंबर भी बताये, किताब पढ़ी, जिस कलर का धागा था उसी कलर के मनको से माला बना कर दिखाई.
