सेना के जवान ने बता सिवनी की युवती की लूटी आबरू

जबलपुर। एक युवक ने खुद को सेना का जवान बताकर पहले सिवनी की युवती से दोस्ती की, फिर उसे शहर लाने के बाद ओमती थाना अंतर्गत करमचंद चौक स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया। सोने की चैन भी छीन ली। साथ ही वीडियो भी वायरल किया। ब्लैकमेलिंग भी की। पुलिस के मुताबिक सिवनी निवासी 29 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भिंड मुरैना निवासी अंकित मीणा से उसकी पहचान हुई थी। अंकित ने उसे बताया था कि वह सेना में हैं, इसके बाद जिसने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का प्रलोभन देकर उसे सिवनी से जबलपुर लेकर आ गया इसके बाद करमचंद चौक स्थित स्टेण्डर्ड होटल ले गया, जहां शादी का झांसा देकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसन अश्लील वीडियो भी बनाने लगा। इसके बाद उसे छोडक़र चला गया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया और ब्लेकमेलिंग करते हुए उसका वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने सिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना स्थल जबलपुर का होने पर जीरो पर केस डायरी ओमती थाने भेजी गई जहां असल कायमी दुराचार, एससीएसटी एक्ट और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हुई।

Next Post

गांजे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri Jun 20 , 2025
जबलपुर। क्राइम ब्रांच एवं पनागर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 1 किलो 390 ग्राम गांजा कीमती लगभग 28 हजार रूपये का जप्त किया गया। टीआई जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि गांधी वार्ड पनागर में घेराबंदी कर राजेन्द्र उर्फ पिट्टल रजक पिता […]

You May Like