माधव नेशनल टाइगर रिवर्ज में पर्यटकों की संख्या बढ़ी

शिवपुरी:मानसून काल में शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क ने हरियाली की चाद ओढ ली है, इस कारण जंगल काफी घना हो चुका है, माधव नेशनल पार्क में टाइगर की आमद से माधव नेशनल टाइगर रिवर्ज में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है लेकिन माधव टाइगर रिजर्व का पर्यटन तांडव और गुड्डी के सहारे है। वही 5 टाइगर अज्ञात बने हुए है। माधव टाइगर रिजर्व में 5 शावक लाए गए है इसमें एक मादा टाइगर ने 2 शावकों को जन्म दिया है। कुल मिलाकर माधव टाइगर में टोटल टाइगरों की संख्या 7 हो चुकी है.

लेकिन पर्यटकों को केवल 2 टाइगर ही नजर आते है।माधव टाइगर रिजर्व की दक्षिण रेंज में दो टाइगर एक नर और एक मादा छोडे गए है। यही टी-4 ताडंव और टी-5 मादा टाइगर गुड्डी ही पर्यटकों को दिखाई देती है।आज पार्क बंद होने की संभावनावन्य जीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस बार भी आज या कल पार्क बंद होने की संभावना है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। पर्यटन और वन विभाग के अधिकारी आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

Next Post

कोविड-19 वैक्सीन और अचानक मृत्यु के बीच कोई सीधा संबंध नहीं: स्वास्थ्य विशेषज्ञों का स्पष्टीकरण, भ्रामक दावों को किया खारिज

Wed Jul 2 , 2025
दुनियाभर के शोधों और आंकड़ों में नहीं मिला कोई वैज्ञानिक प्रमाण; स्वास्थ्य एजेंसियां दोहराती हैं- वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी, अफवाहों से बचें। नई दिल्ली, 2 जुलाई (नवभारत): कोविड-19 वैक्सीन और अचानक मृत्यु के बीच किसी भी सीधे संबंध को लेकर चल रही अटकलों और भ्रामक दावों को स्वास्थ्य विशेषज्ञों और […]

You May Like