कोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्ति नहीं, वेटरनरी डिप्लोमा होल्डर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

भोपाल। कामधेनु भवन में द्विवर्षीय पशुपालन (वेटेरिनरी) डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों ने बुधवार को अपनी माँगो को लेकर ज्ञापन सौंपा. वेटरनरी डिप्लोमा होल्डर एसोसिएशन के अभ्यर्थियों का इस पर कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद अब तक नियुक्ति नहीं मिली.

इस मौक पर एसोसिएशन के मनोज नागले ने बताया अभ्यर्थियों का मुख्य मुद्दा यह है कि एवीएफओ भर्ती 2024–25 के दौरान ही उच्च न्यायालय द्वारा डिप्लोमा धारकों को सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पद पर नियुक्ति देने के स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि इसके बावजूद भी विभाग की तरफ से अब तक इन आदेशों का क्रियान्वयन नहीं किया गया है. साथ ही, जिन डिग्री धारकों को पूर्व में नियुक्ति प्रदान की गई थी तथा जिनकी नियुक्ति कोर्ट के अंतिम आदेश के अधीन थी, उन नियुक्तियों को अभी तक निरस्त नहीं किया गया है, और न ही उन पदों पर डिप्लोमा धारकों की नियुक्ति की गई है.

नागले ने कहा कि विभाग से एसोसिएशन की प्रमुख माँगें है कि न्यायालय के निर्णय को तत्काल लागू किया जाए. एवीएफओ भर्ती 2024 को बिना विलंब पूर्ण किया जाए तथा पात्र-अपात्र सूची जारी कर योग्य अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति दी जाए. उन्होंने कहा कि जिन डिग्री धारकों की नियुक्ति न्यायालय के अंतिम आदेश के अधीन लंबित थी, उनकी नियुक्ति निरस्त कर, उनकी जगह डिप्लोमा धारकों को नियुक्ति प्रदान की जाए. भविष्य में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पद पर भर्ती प्रक्रिया को भर्ती नियमों और न्यायालय के आदेशों के अनुरूप पूर्णतया डिप्लोमा धारक आधार पर किया जाए. नागले ने कहा कि विभाग इस पर अगर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही नहीं करता है, तो प्रदेशस्तर पर आंदोलन किया जाएगा.

Next Post

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तलवार से जानलेवा हमले में दो घायल

Wed Dec 3 , 2025
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच बुधवार को खूनी संघर्ष हो गया. एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तलवार से हमला कर दिया. हमले में दो लोगों लोग गंभीररूप से घायल हो गए, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया […]

You May Like