पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तलवार से जानलेवा हमले में दो घायल

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच बुधवार को खूनी संघर्ष हो गया. एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तलवार से हमला कर दिया. हमले में दो लोगों लोग गंभीररूप से घायल हो गए, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हमला करने वाले फरार आरोपियों की पुलिस तलाश करने में जुटी है.

मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में कार्तिक यादव और सलीम नाम के युवकों के परिवार की पुरानी रंजिश चल रही थी. दोनों ही परिवार एक-दूसरे के पड़ोसी है. मंगलवार को देर रात दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद सलीम ने अपने पूरे परिवार के साथ कार्तिक के घर पहुंचकर तलवार से हमला कर दिया. हमला करने वालों में सलीम के साथ उसकी पत्नी शबनम, बेटी नायाब, परिवार का सदस्य सरफराज सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए है.

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि सलीम और उसके परिवार के लोग पहले घर में घुसते ही सभी मौजूद लोगों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की. धक्का मुक्की होने दोनो ही पक्ष के लोगों को चोटे आईं. इसके बाद सलीम और उसके परिवार ने कार्तिक के परिवार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया.

दोनों ही परिवार के झगड़े से इलाके में तनाव का महौल बना है. थाना प्रभारी ने इलाके में कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है. मामले की सूचना मिलने पर हिन्दू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की है. इस मौके पर हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने थाना प्रभारी अशोका गार्डेन से मांग की है कि सभी फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए.

Next Post

रेवंत रेड्डी ने मोदी से की मुलाकात, वैश्विक निवेश सम्मेलन का न्योता दिया

Wed Dec 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बुधवार को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज्य सरकार द्वारा अगले सप्ताह हैदराबाद में आयोजिति किये जा रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन- राइजिंग तेलंगाना ग्लोबल समिट के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री के साथ इस मुलाकात […]

You May Like