कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद किया बरामद

श्रीनगर,26 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है और हथियारों तथा गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में अनंतनाग के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर आतंकवाद विरोधी अभियान में तेजी लाने के बीच ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार को मुश्ताकाबाद माछिल के सेदोरी नाला के जंगली इलाके में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसके दौरान एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया, जिसमें पांच एके-47 राइफल, आठ एके-47 मैगजीन, मैगजीन के साथ एक पिस्तौल, एके-47 गोला-बारूद की 660 गोलियां, एक पिस्तौल की गोली और एम4 गोला-बारूद के 50 राउंड शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि यह बरामदगी एक बड़ी सफलता है, खासकर इस बात के संकेत के मद्देनजर कि आतंकवादी क्षेत्र में शांति और व्यवस्था को बिगाड़ने के उद्देश्य से गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

उन्होंने कहा,“सुरक्षा बलों द्वारा समय पर की गई कार्रवाई ने ऐसे नापाक मंसूबों को बड़ा झटका दिया है और नागरिकों के जीवन और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरों को टाला है।”

Next Post

ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन मैड्रिड ओपन से बाहर

Sat Apr 26 , 2025
मैड्रिड, 26 अप्रैल (वार्ता) चीनी टेनिस स्टार झेंग किनवेन मैड्रिड ओपन से बाहर हो गईं, उन्हें एक घंटे 40 मिनट तक चले मैच में रूस की अनास्तासिया पोटापोवा से 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। 64वें राउंड में झेंग के बाहर होने से मैड्रिड में पुरुष या महिला […]

You May Like