भाजपा की चार इंजन सरकार में प्रदूषण से कराह रही यमुना: आप

नयी दिल्ली, 28 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चार इंजन सरकार में दिल्ली के अंदर यमुना नदी भारी प्रदूषण की मार से कराह रही हैं।

आप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ एक वीडियो पर साझा करते हुए कहा कि यमुना के जल में प्रदूषण की वजह से पैदा हुआ यह झाग बता रहा है कि पानी में अमोनिया और कई अन्य विषाक्त तत्व काफ़ी मात्रा में हैं, लेकिन भाजपा की चार इंजन की ‘खटारा सरकार’ और नेताओं के हिसाब से वे यमुना की युद्ध स्तर पर सफाई करा रहे हैं। भाजपाइयों के काम की हकीकत यह वीडियो बयान कर रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता में आने के बाद भाजपा ने यमुना की सफाई के तमाम बड़े-बड़े दावे तो किये, लेकिन जमीनी हकीकत उसके दावों की पोल खोल रहे हैं। कालिंदी कुंज घाट पर यमुना के पानी में हर तरफ फैले सफेद झाग ने साफ कर दिया कि भाजपा सरकार द्वारा यमुना की सफाई अभियान सिर्फ कागजों में चल रहा है।

आप की वरिष्ठ नेता एवं विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि यह भाजपा की चार इंजन की सरकार का कमाल है। इतना प्रदूषण यमुना के इतिहास में आज तक कभी नहीं हुआ।

Next Post

सेल का मुनाफा 11 प्रतिशत बढ़ा

Wed May 28 , 2025
मुंबई 28 मई (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (सेल) ने वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में 1,250.98 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया है जो वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही के 1,125.68 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की तुलना में 11 प्रतिशत […]

You May Like