बैढ़न में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा, श्रीराम दरबार की निकली झांकी

सिंगरौली। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आज रविवार को जिला मुख्यालय बैढ़न के नगर निगम हनुमान मंदिर से विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जहां यह शोभायात्रा शहर से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम और जय हनुमान के उद्घोष से ऊर्जाधानी गुंजयमान रहा।

इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के विभिन्न चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। शोभा यात्रा का आयोजन विहिप, बजरंगदल सहित अन्य हिन्दू संगठनों के द्वारा किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर में सुबह से ही जन्मोत्सव की धूम देखने को मिला। इधर भगवान श्री हनुमान जी के इस शोभा यात्रा में हजारों की तादात में लोगों ने बढ़चढ़कर कर हिस्सा लिया और यह शोभायात्रा नगर निगम मंदिर से प्रारंभ हुई। जहां बिलौंजी, ताली, हनुमान मंदिर बैढ़न पहुंची। रथ पर सवार छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीराम लक्ष्मण जानकी के साथ-साथ हनुमान जी के भेषभूसा में शोभा बढ़ा रहे थे।

Next Post

बुरहानपुर में युवक की निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

Sun Apr 13 , 2025
बुरहानपुर। बुरहानपुर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शव काफी खराब स्थिति में मिला है। उसके शरीर पर कई जगह घाव के निशान हैं। निर्मम हत्या की बात सामने आई है। मृतक की पहचान राहुल पिता रामचन्द्र पांडे के […]

You May Like