दुकान से पांच लाख का कंप्यूटर सामान चोरी, चार गिरफ्तार हार्ड डिस्क, एसएसडी, रैम और प्रोसेसर बरामद; 15 दिन में चोरी करना कबूला

इंदौर:तुकोगंज पुलिस ने सिल्वर मॉल स्थित कंप्यूटर सामान की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपए कीमत का कंप्यूटर हार्डवेयर बरामद हुआ है. पूछताछ में आरोपियों ने पिछले 15 दिनों के दौरान दुकान से सामान चोरी करना कबूल किया है.
सिल्वर मॉल के एलजी-13 स्थित पीसी एक्सपर्ट्स दुकान से सामान चोरी होने की शिकायत गौरव दरक ने 24 सितंबर को की थी.

इसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश की. कार्रवाई के दौरान नेतराम राजपूत उम्र 19 साल, देवांश राजपूत उम्र 19 साल, अंकित राजपूत उम्र 21 साल और यशराज राजपूत उम्र 19 साल को पकड़ा. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन हार्ड डिस्क, 38 एसएसडी, 12 रैम और दो प्रोसेसर बरामद किए हैं। मामले में थाना प्रभारी जितेन्द्र चौहान ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पिछले 15 दिनों में दुकान से चोरी करना बताया है. पुलिस अब उनसे चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है

Next Post

शोक संतृप्त जोशी परिवार में राजनीतिक हस्तियों का श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है

Fri Sep 25 , 2026
बागली: विगत दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कैलाश जोशी पुत्र एवं पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी के भाई योगेश जोशी का अ समय निधन हो गया था। शोक बैठक गृह गांव हाटपिपलिया में ही रखी गई प्रतिदिन बड़ी संख्या में आनेवाली राजनीतिक हस्तियों मैं शामिल देवास विधायक गायत्री राजीव […]

You May Like