कार का कांच तोड़कर 18 लाख की चोरी

8 लाख नकद,10 लाख का सोना ले उड़े चोर

 

उमरिया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के रजिस्टार ऑफिस के सामने खड़ी कार से अज्ञात चोरों ने कांच का शीशा तोड़कर 18 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना गुरुवार की शाम की है, जब जिले के जनपद करकेली क्षेत्र के बरही ग्राम निवासी प्रमोद गुप्ता रजिस्टार कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे। कार्यालयीन प्रक्रिया के दौरान प्रमोद ऑफिस के अंदर थे तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा मच गया, वहीं अचानक 18 लाख रुपए चोरी होने की खबर से पीड़ित प्रमोद बेसुध हो गया। होश में लाने के बाद प्रमोद ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए उसने आठ लाख रुपए नकद एवं 10 लाख का सोना ले कर आया था जो चोरी हो गया।घटना की जानकारी के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Next Post

सोना, चांदी में गिरावट

Thu May 15 , 2025
इंदौर, 15 मई (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 850 रुपये तथा चांदी में 2200 रुपये की सस्ती बिकी। चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 3178 डालर व चांदी 3214 सेंट प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता […]

You May Like