कटनी: सुधार न्यास कॉलोनी मोड़ पर 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस लाइन से हुआ, जिसकी शिफ्टिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन एमपीबी और ठेकेदार की उदासीनता के चलते काम अब तक शुरू नहीं हुआ।
बताया गया कि घनी आबादी वाले क्षेत्र से गुजर रही लाइन के संपर्क में आने से मजदूर को तेज करंट लगा, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई तथा हाईटेंशन लाइन को तत्काल कॉलोनी से बाहर शिफ्ट करने की मांग की है।
