गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण कर पेयजल उपलब्ध कराएं: गौरव

सिंगरौली। जिले में संचालित वृहद पेयजल योजना के तीनों ईकाइयों के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्टर गौरव बैनल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से ली गई।

कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि गुणवत्ता के साथ पाईप लाईन, इंटाकवेल सहित अन्य निर्माण कार्य पेयजल से संबंधित समय पर पूर्ण करे, ताकि उक्त योजना के लाभ से आम जन मानस को लाभान्वित कराया जा सके। घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी से बैढ़न भाग 1, बैढ़न भाग 2 सहित गौड़ परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यो के प्रगति एवं पूर्ण होने की जानकारी ली। वही संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि गौड़ देवसर समूह जल योजना अंतर्गत 253 ग्रामो में से 53 ग्राम पीएचई द्वारा एक जल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इन ग्रामो में जल निगम द्वारा बल्क वाटर प्रदाय किया जायेगा। यह भी कार्य प्रगति पर है। वही बैढ़न भाग 1 समूह जल योजना अंतर्गत 295 ग्रामों में से 54 ग्राम में पीएचई के द्वारा एक नल-जल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है तथा बैढ़न 2 समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत 194 ग्रामों में से 26 ग्रामों में पीएचई द्वारा एकल नल-जल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। बैठक में जल निगम के प्रबंधक पंकज वाधवानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

150 बेड के नवीन अस्पताल का निर्माण अक्टूबर 2026 में पूरा करने का रखे लक्ष्य

Fri Oct 24 , 2025
सतना।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सतना जिला अस्पताल में बनने वाले 150 बेडेड नवीन हास्पीटल के भवन का निर्माण समयावधि से पूर्व अक्टूबर 2026 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित कर तेजी से गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। संबंधित वरिष्ठ अधिकारी कार्य की निरंतर मानीटरिंग भी करें। उप मुख्यमंत्री श्री […]

You May Like

Play sound