ब्यावरा।भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 16 अगस्त को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें चलित झांकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगी. लुधियाना के कलाकारों द्वारा तैयार की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी. जानकारी के अनुसार कल 16 अगस्त को प्रात: 11 बजे स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा अर्चना, महाआरती के बाद शोभायात्रा प्रारंभ होगी. शोभायात्रा में लुधियाना के कलाकारों द्वारा तैयार की जाने वाली विभिन्न झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी. श्री कृष्ण की बाल लीला, रासलीला, हनुमानजी, शिव ताडंव सहित देवगणों की झांकी शोभायात्रा में शामिल होगी. सुठालिया बायपास, बस स्टेण्ड, पुराना बस स्टेण्ड, पीपल चौराहा, मेन मार्केट, सुभाष चौक, जगात चौक, अहिंसा द्वार से पुराना ए.बी.रोड होते हुए शोभायात्रा सुठालिया बायपास स्थित धर्मशाला पहुंचेगी जहां धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजन होंगे.
