विदिशा। नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी ने एडीएम के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि शहर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम की पट्टिकाएं लगाई जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान और स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से अवगत कराया जा सके। माहेश्वरी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों पर इन पट्टिकाओं के माध्यम से सेनानियों का स्मरण किया जा सकेगा और नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के सचिव आनंद प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण अवस्थी, रवि साहू, नरेंद्र शर्मा, सुमित वैध, संदीप अमावते, मंगल सिंह, हनी गुप्ता समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
