चिड़ोरिया धाम: पर्चा निकालने वाले महंत अंशुल शास्त्री को मिल रही धमकियां

विदिशा। चिड़ोरिया धाम के महंत और ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि पिछले दो-तीन महीने से उन्हें मंदिर में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी भरा लेटर लिखकर डाला जा रहा है। जिसकी शिकायत वह पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है।

चिड़ोरिया धाम सरकार के महंत अंशुल शास्त्री ने बताया कि 2 महीने में उन्हें चौथी बार जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर परिसर में लेटर डालकर जान से मारने की धमकी की दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने की मांग की है ताकि इस मामले में जो भी आरोपी इस प्रकार की धमकी दे रहा है, उसका पर्दाफाश किया जा सके। ग्रामीणों का कहना था कि मंदिर में महंत द्वारा दूरदराज से आने वाले लोगों की समस्याओं का पर्चा बनाकर उनकी समस्या का समाधान किया जाता है और गांव के सभी लोग इसमें उनका भरपूर सहयोग भी कर रहे हैं। यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर गुरुजी को कौन धमकी दे रहा है। इस मामले की जांच होना चाहिए जिससे कि आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

 

Next Post

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने निकला कैंडल मार्च

Fri Aug 15 , 2025
बैतूल। कांग्रेस ने मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गुरुवार शाम को जय स्तंभ चौक से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां और वोट चोर गद्दी […]

You May Like