जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में जयपुर की साइबर पुलिस ने लड़की के नाम की इंस्टाग्राम आईडी बनाकर ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एक पीड़ित ने 13 अप्रैल को साइबर थाने में एक लड़की आरुषी जाट द्वारा उससे करीब सवा लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने गहन जांच पड़ताल के बाद यासीन पठान को गिरफ्तार कर लिया।
श्री जोशी ने बताया कि यासीन पठान ने इंस्टाग्राम पर आरुषी जाट के नाम से आई डी बनाकर पीड़ित से मित्रता की और बाद में उसे विभिन्न तरीकों से धमकाकर उससे एक लाख 23 हजार रुपये ऐंठ लिये।
