गैर हाजिर: प्रभारी डॉक्टर सहित 9 कर्मचारियों को नोटिस

सागर। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने इन्दिरा नेत्र चिकित्सालय, सागर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में प्रभारी अधिकारी डॉ. भरत तोमर सहित 9 कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही के चलते चिकित्सालय का नियमित कार्य प्रभावित हुआ और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।कलेक्टर ने इस गंभीर अनियमितता पर नाराजगी जताई और अधीक्षक/प्रभारी अधिकारी डॉ भरत तोमर सहित 9 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएनबी – डॉ जस्मीन कौर, फार्मासिस्ट – एम.आर. गर्ग, दीप्ती कुर्मी, सागर गोयल, नर्सिंग आफिसर – अर्पणा यादव, प्रीति प्रजापति, वार्डवाय – महेंद्र सिंह, छोटेलाल धानक एवं आया रेखा लडिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नोटिस के अनुसार प्रभारी अधिकारी सहित 9 कर्मचारियों की अनुपस्थिति और अस्पताल की मॉनिटरिंग में कमी उनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही को दर्शाती है, जो विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाती है। प्रभारी अधिकारी को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है, अन्यथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी एवं एक दिन का वेतन भी काटा जा सकता है।

Next Post

चोरी: 7 लाख के 6 वाहन बरामद

Sat Apr 26 , 2025
भोपाल। अयोध्यानगर पुलिस ने वाहन चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए एक ई-रिक्शा और पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये है. थाना […]

You May Like