इंदौर: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। इसी बीच अन्नपूर्णा थाना प्रभारी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद अपनी सरकारी गाड़ी में सोते हुए नजर आए।
यह दृश्य वहां मौजूद लोगों की नजरों से बच नहीं पाया और किसी ने उनका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कई लोगों ने इसकी जांच की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
