
नीमच। जिले के मनासा थाना क्षेत्र के बामणी लुमड़ी में बिजली कंपनी की लापरवाही से एक व्यक्ति और गाय की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम की घटना में जीवराज गुर्जर (45) अपनी गाय को चरा रहे थे। इसी दौरान गाय टूटी बिजली की लाइन की चपेट में आ गई। गाय को बचाने गए जीवराज भी करंट की चपेट में आ गए।
जीवराज मूल रूप से नवलपुरा के रहने वाले थे। वे पिछले कुछ समय से बामणी लुमड़ी में रहकर पशुपालन और दूध का व्यवसाय कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने शव को 108 एंबुलेंस से मनासा के मंडी गेट नीमच नाके पर ले जाकर चक्काजाम कर दिया। थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया।
लोग बोले- बिजली का टूटा तार जोडऩे कई बार शिकायत की थी
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 3-4 दिनों से आंधी-तूफान के कारण बिजली का तार टूटा था। इसमें करंट चालू था।
