सतना : जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रासम पंचायत मतहैन के बीरगढ़ा गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के कुएं में डूब जाने से मौत की घटना सामने आई.प्राप्त जानकारी के अनुसार मतहैन ग्राम पंचायत अंतर्गम बीरगढ़ा गांव के निवासी सुरेश मवासी की डेढ़ वर्ष की बेटी नेहा मवासी सुबह अपने घर के बार खेल रही थी. उसे खेलता देख परिजन अपने-अपने काम-काज निबटाने में लगे थे. बताया गया कि खेलते-खेलते नेहा अचानक कुएं के पास चली गई और उसमें गिर गई.
जब वह नजर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की. जैसे ही उनका ध्यान कुएं की ओर गया तब तक काफी देर हो चुकी थी. आनन-फानन में नेहा को कुएं से बाहर निकालकर मझगवां स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां पर मौजूद ड्यूटी डॉक्टर विजयकांत द्वारा जांच करने पर नेहा को ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया. यह जानकारी मिलते ही जहां परिजनों के बीच कोहराम मच गया वहीं दूसरी ओर गांव का महौल भी गमगीन हो गया.
