इंस्टाग्राम रील के जरिए गुरु माता ने फैलाया ठगी का मायाजाल, छात्रा से ऐंठे 1.97 लाख

जबलपुर:सोशल मीडिया पर रील देखना एक छात्रा को महंगा पड़ गया। इंस्टाग्राम पर फैले गुरू माता के ठगी के जाल में फसंकर उसने दो लाख गवां दिए। दरअसल समस्या समाधान का झांसा देकर युवती से किश्तों में करीब 1 लाख 97 हजार रुपये ठग लिए गए। मदनमहल पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलत: ग्राम जमगांव मंडला निवासी 32 वर्षीय यामिनी नागरिया वर्तमान में मदनमहल के नेपियर टाउन में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। बीती रात इंस्टाग्राम पर रील देखते समय उनका संपर्क निशा दयाल नामक महिला से हुआ।

निशा ने बातों-बातों में झांसा दिया कि जयपुर की एक गुरु माता उनके घर की हर समस्या दूर कर सकती हैं। ठगों ने यामिनी को एक मोबाइल नंबर दिया और बताया कि घर की शांति के लिए 2 हजार रुपये अनुष्ठान राशि रखनी होगी, जो बाद में वापस मिल जाएगी। इसके बाद जालसाजों ने अलग-अलग पारिवारिक समस्याओं का डर दिखाकर छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने अलग-अलग क्यूआर कोड भेजकर यामिनी से कुल 1,97,390 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। जब पैसे वापस नहीं मिले और आरोपियों ने और रकम की मांग की, तब छात्रा को ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद मामला थाने पहुचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही है, जिनके जरिए ठगी की इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चार घायल

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर:पनागर थाना अंतर्गत कुशनेर ब्रिज के पास अनियंत्रित ट्रक चालक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार शेख फैजल अपने दोस्त सहवाज के साथ ग्राम कुशनेर से […]

You May Like