जबलपुर:पनागर थाना अंतर्गत कुशनेर ब्रिज के पास अनियंत्रित ट्रक चालक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार शेख फैजल अपने दोस्त सहवाज के साथ ग्राम कुशनेर से एसी रिपेयरिंग का काम निपटाकर अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 जेडवी 7012 से जबलपुर लौट रहे थे। शाम करीब 6:20 बजे जब वे कुशनेर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड वाय 0529 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहली टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया।
इसी आपाधापी में उसने आगे जा रही एक अन्य मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एनवाय 3074 को भी अपनी चपेट में ले लिया। दूसरी बाइक पर सवार हर्षित कुमार चक्रवर्ती और दीपक कुमार यादव भी सडक़ पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। चारों घायलों उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया है। पुलिस ने शेख इमरान खान की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
