हेरिटेज एंड टूरिज़्म क्लब ने किया आगरा अनवील्ड कार्यक्रम

ग्वालियर। एमआईटीएस, ग्वालियर के हेरिटेज एंड टूरिज़्म क्लब द्वारा शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण ‘आगरा अनवील्ड’ का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की मुग़लकालीन स्थापत्य विरासत, ऐतिहासिक महत्व तथा विश्व धरोहर स्थलों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। इस भ्रमण के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों ने ताजमहल एवं आगरा किला का अवलोकन कर उनकी स्थापत्य भव्यता और ऐतिहासिक महत्ता को नज़दीक से समझा। इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल मुग़लकालीन कला एवं वास्तुकला का अध्ययन किया बल्कि विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण, प्रबंधन और ऐतिहासिक महत्व के प्रति जागरूकता भी प्राप्त की। इस अवसर पर क्लब की संयोजक डॉ. जयमाला झा सहित प्रो. हेमलता आर्या, डॉ. सुमित धारिवाल एवं डॉ. हरदेव पाल सिंह उपस्थित रहे।

Next Post

भोपाल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स चुनाव: गोविन्द गोयल ने 200 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

Mon Feb 2 , 2026
भोपाल। भोपाल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के चुनाव में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, जिसमें अंततः गोविन्द गोयल ने अपने प्रतिद्वंदी तेजकुल सिंह पाली को लगभग 200 वोटों के अंतर से हराकर प्रभावशाली जीत हासिल की। व्यापारिक समुदाय के लिए यह चुनाव खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा था, क्योंकि चेम्बर […]

You May Like