
सिंगरौली । सिंगरौलिया हवाई पट्टी को लेकर ओएलएस सर्वे दल आज तीसरे दिन हवाई पट्टी के बाहर कटौली, खुटार एवं बनौली पहाड़ का सर्वे किया। इस दौरान सर्वेक्षण दल से सांसद भी मिले।
यहां बताते चले कि आज तीसरे दिन हवाई पट्टी का ओ एल एस सर्वे प्रारंभ है और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चार सदस्यीय दल द्वारा हवाई पट्टी एवं आसपास के क्षेत्रों का सर्वे जारी है। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज सिंगरौलिया हवाई पट्टी पहुंचकर ओएलएस सर्वेक्षण दल से भेंट की और सर्वेक्षण से जुड़ी स्थितियों का जायजा लिया। सर्व के सर्वेक्षण दल ने तीसरे दिन बनौली पहाड़, खुटार एवं कटौली के तरफ से सर्वे किया गया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री लोनिवि तेजश्विनी शुक्ला एवं सहायक यंत्री संजय श्रीवास्तव मौजूद थे।
