पूर्वी गाजा में इजरायली हमले में 29 लोग मारे गए, 50 घायल

गाजा, 09 अप्रैल (वार्ता) गाजा शहर के पूर्व में शुजाय्या के एक आवासीय क्षेत्र में इजरायली हवाई हमले में कम से कम 29 फिलिस्तीनी मारे गए और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए।

गाजा नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता महमूद बसल ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि बुधवार को हुए हमले के बाद से बचाव दल अभी भी मलबे के नीचे फंसे जीवित बचे लोगों और शवों की तलाश कर रहे हैं। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि हमले में आठ घरों को निशाना बनाया गया और कई मिसाइलों से पूरे इलाके को नष्ट कर दिया गया।

इजरायली सेना ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह हवाई हमला तब हुआ जब गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि अस्पतालों में पिछले 24 घंटों में 36 शव और 41 घायल व्यक्ति आए हैं। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 18 मार्च को इजरायल द्वारा सैन्य अभियान पुनः शुरू करने के बाद से अब तक मारे गए फिलिस्तीनियों की संख्या 1,482 हो गई है, तथा 3,688 घायल हुए हैं।

श्री बसल ने बताया कि मध्य गाजा पट्टी में एक अलग घटनाओं में नुसेरात शहर में एक आवासीय घर पर इजरायली सेना द्वारा किए गए हमले में दो फिलिस्तीनी मारे गए तथा एक घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि दक्षिण में खान यूनिस में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक तंबू पर इजरायली हमले में एक बुजुर्ग पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। गाजा के नागरिक सुरक्षा ने कहा है कि कई पीड़ित मलबे के नीचे या सड़कों पर फंसे हुए हैं, जो चल रही शत्रुता के कारण आपातकालीन टीमों की पहुंच से बाहर हैं। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, सात अक्टूबर, 2023 को इजरायली सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से कुल 50,846 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 115,729 घायल हुए हैं।

Next Post

फर्जी डॉक्टर मामले में कलेक्टर ने कहा- आयोग की जांच पूरी अब प्रतीक्षा करें 

Wed Apr 9 , 2025
दमोह।फर्जी डॉक्टर मामले में कलेक्टर दमोह सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम जिस प्रकार की जांच पूछ्ताछ करनी थी और तथ्यों को इकट्ठा करना था उन्होंने किया.आगे की जांच और निष्कर्ष के बारे में इस समय कुछ भी कहना न तो संभव है, न उचित […]

You May Like