कृषि उपज मंडी में केबल पाइप चोरी का खुलासा

सिंगरौली । कृषि उपज मंडी के सामने बनी करीब 35-40 दुकानों में लगे एसी के कॉपर पाइप व पावर केबल काटकर चोरी करने वाले आरोपियों के मामले में बैढ़न पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छ: विधि-विरुद्ध किशोरों को पकड़ा है।

पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार रविचंद्र शाह को भी प्रकरण में आरोपी बनाकर अभिरक्षा में लिया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय शुक्ला की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस के अनुसार 1 सितंबर की रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अज्ञात आरोपियों ने कृषि उपज मंडी के सामने स्थित करीब 35-40 दुकानों में लगे एसी के कॉपर पाइप और पावर केबल काटकर चोरी कर लिए थे। शिकायत पर थाना बैढ़न में अपराध पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने छ: विधि-विरुद्ध किशोरों को पकड़ा। पूछतांछ में उन्होंने चोरी का माल दुकानदार रविचंद्र शाह पिता रामजनम शाह उम्र 32 वर्ष निवासी खुटार को बेचने की बात बताई। इसके बाद रविचंद्र शाह को भी आरोपी बनाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत का गला हुआ एसी कॉपर पाइप और जला हुआ वायर बरामद किया है। दो अन्य विधि-विरुद्ध किशोरों की तलाश जारी है। उक्त कार्रवाई में उनि विनय शुक्ला, सउनि अनुज प्रताप सिंह, अशोक सिंह बघेल, प्रआर अजीत सिंह, शिवम सिंह और आर अनीष पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

इनका कहना:-

कृषि उपजमंडी परिसर बिलौंजी के दुकानों के एसी संबंधी सामग्री चोरी करने वाले छ: बाल अपचारी शामिल हैं, जिसमें पॉच बालअपचारी और एक दुकानदार आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है और आगे की विवेचना की जा रही है।

सियाज केएम

एसपी, सिंगरौली

Next Post

अवैध रेत के साथ कांग्रेस नेता का हाईवा जप्त

Sun Sep 6 , 2026
सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को ग्राम भकुआर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने मौके पर बिना नंबर के एक हाईवा वाहन को खनिज रेत का […]

You May Like