डिजायर कार से 72 लीटर अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

छतरपुर। बिजावर पुलिस ने रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान बिजावर-बड़ामलहरा रोड पर श्मशान घाट तिगड्डे के पास कार्रवाई करते हुए डिजायर कार से 72 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब और कार सहित जब्त माल की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस कार्रवाई की जानकारी सीएसपी ने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे दी।

पुलिस के अनुसार, रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान टीम को बिजावर-बड़ामलहरा रोड पर अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम श्मशान घाट तिगड्डे के पास पहुंची और संदिग्ध डिजायर कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में 8 पेटियों में रखी 72 लीटर अवैध शराब मिली। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया।

मामले में आशीष राय पिता सुखनंदन राय निवासी खटक्याना मोहल्ला बिजावर और आशीष संसिया पिता कुलदीप संसिया निवासी बहारगंज मोहल्ला बिजावर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ थाना बिजावर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरुदत्त शेषा सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध शराब के संग्रह, परिवहन और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Next Post

बारिश में 10 फीट का अधूरा रास्ता बना कीचड़, फ्रूट फॉरेस्ट तक विकास, आगे 200 परिवार बदहाल

Sat Sep 5 , 2026
छतरपुर। में बारिश शुरू होते ही कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सामने आने लगी है। पूर्व कलेक्टर संदीप जीआर के कार्यकाल में विकसित किए गए फ्रूट फॉरेस्ट तक सीमेंट सड़क पहुंच गई, लेकिन इसके आगे बसी कॉलोनी के 200 से अधिक परिवार अब भी सड़क, नाली, पानी और बिजली […]

You May Like