पुलिस वाहन चालकों को मिला प्रशिक्षण

सतना: वीआईपी, वीवीआईपी ड्यूटी के साथ साथ कानून व्यवस्था की स्थिति के दौरान पुलिस वाहन चालकों को क्या क्या जिम्मेदारी निभानी है इस संबंध में रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के समस्त वाहन चालकों को परेड ग्राउंड सतना में प्रशिक्षण दिया गया।रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल के द्वारा जिले के समस्त वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया गया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के मद्देनजर चलाए गए वाहन चालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड सतना में आयोजित किया गया। जिसमें वाहन चालकों को वीआईपी वीवीआईपी ड्यूटी में वाहन को चलाने एवं लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी में अश्रु गैस के गोले चलाने का  प्रशिक्षण दिया गया जिसमें जिले के समस्त वाहन चालक उपस्थित रहे।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 12 जनवरी 2026

Mon Jan 12 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like