दिल्ली रैली को लेकर ग्वालियर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

ग्वालियर, ग्वालियर में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में मिलन गार्डन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में चल रहे एसआईआर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय और सतर्क रहना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गली-मोहल्लों तक पहुंचकर लोगों को दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। बैठक में पार्षदों, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

सीधी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में तीन की मौत; 8 साल की बच्ची गंभीर

Fri Oct 30 , 2026
सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। चुरहट थाना क्षेत्र के रामपुर नैकिन मार्ग पर बेहड़ा मोड़ के पास दोपहर करीब 2:30 बजे सतना से सीधी आ रही बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार […]

You May Like