
भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित वीबी-जी रामजी योजना की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूल्यपरक और राष्ट्रहित आधारित राजनीति की दिशा तय की है। वर्ष 2026 को मध्यप्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। वीबी-जी रामजी योजना से गांवों को आत्मनिर्भर, किसानों को सशक्त और मजदूरों को 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित होगा। कांग्रेस पर गांधी जी के नाम के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांतों से समझौता नहीं करती। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने योजना को पारदर्शी बताते हुए कहा कि इससे समय पर भुगतान, पक्के निर्माण और पंचायतों की जवाबदेही बढ़ेगी। संगठन महामंत्री हितानंद ने कार्यकर्ताओं से जन-जागरण अभियान के जरिए योजना की विशेषताएं हर गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
