तंजानिया की झील में तेज हवाएं चलने के बाद 10 लोग लापता

दार एस सलाम, 26 जनवरी (वार्ता) तंजानिया में रुक्वा झील में तेज़ हवाओं के चलने के बाद शुक्रवार को कम से कम 10 मछुआरे लापता हो गए जबकि 550 अन्य को बचा लिया गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रुक्वा क्षेत्र के तंजानिया अग्निशमन और बचाव बल के प्रमुख चाचा मचका ने यह जानकारी दी।

रुक्वा क्षेत्र के सुंबावांगा जिला आयुक्त न्याकिया चिरुकीले ने बताया कि लापता मछुआरों को फिर से निकालने के लिए बचाव कार्य चल रहा है, जो तेज़ हवाओं के समय अपनी नियमित मछली पकड़ने की गतिविधियों में लगे थे।

तंजानिया के गृह मंत्री इनोसेंट बाशुंगवा ने बताया कि सरकार ने बचाव अभियान के लिए सेना का एक हेलीकॉप्टर और गोताखोरों को भेजा है और कई अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया।

रुक्वा झील देश का तीसरा सबसे बड़ा अंतर्देशीय जल निकाय है।

Next Post

यादव ने भट्टी के निवास पहुँचकर शुभकामनाएँ दीं

Sun Jan 26 , 2025
भोपाल, 26 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भारत भवन के रूपांकर विभाग के निदेशक एवं आर्ट डिजाइनर हरचंदन सिंह भट्टी के हर्ष वर्धन नगर स्थित निवास पर पहुंचकर कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिए उनका […]

You May Like

मनोरंजन