दिल्ली मेट्रो ने सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के लिए केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर शुरू किया निर्माण कार्य

नयी दिल्ली, 24 जून (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बुधवार को सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के लिए केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

यह स्टेशन फेज 5 (ए) के तहत जनकपुरी पश्चिम से आर के आश्रम मार्ग तक मौजूदा मैजेंटा लाइन के विस्तार के तौर पर बनाया जा रहा है।

इस स्टेशन के बन जाने के बाद केन्द्रीय सचिवालय स्टेशन एक ‘ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन’ बन जाएगा, जहां नयी मैजेंटा लाइन का स्टेशन मौजूदा येलो लाइन और वॉयलेट लाइन से जुड़ेगा। इससे सरकारी कर्मचारियों और लुटियंस ज़ोन तथा आस-पास के प्रशासनिक इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों को बहुत सहूलियत होगी।

यह कॉरिडोर 9.913 किलोमीटर लंबा है और इसमें नौ भूमिगत स्टेशन शिवाजी स्टेडियम, युगे युगीन भारत, केन्द्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, समर स्मारक- उच्च न्यायालय, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ शामिल हैं।

यह परियाेजना नयी दिल्ली के मुख्य इलाकों तक कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे प्रमुख सरकारी दफ़्तरों, न्यायिक संस्थानों, राष्ट्रीय स्मारकों और कन्वेंशन सेंटरों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा, साथ ही पूरे नेटवर्क की क्षमता और यात्रियों के लिए सुविधा भी बेहतर होगी।

इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, मंत्रालय में सचिव और दिल्ली मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

श्योपुर मेले में जमकर उपद्रव, टिकट एवं झूला रोकने को लेकर लाठियां चलीं, पुलिसकर्मी भी घायल

Wed Jun 24 , 2026
श्योपुर:शहर के हजारेश्वर मेले में टिकट के पैसे और झूला रोकने की बात को लेकर झूला संचालक और कुछ युवकों के बीच संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और कुर्सियां चलने लगीं।इस हिंसक झड़प में झूला संचालक समेत कई लोग […]

You May Like