श्योपुर मेले में जमकर उपद्रव, टिकट एवं झूला रोकने को लेकर लाठियां चलीं, पुलिसकर्मी भी घायल

श्योपुर:शहर के हजारेश्वर मेले में टिकट के पैसे और झूला रोकने की बात को लेकर झूला संचालक और कुछ युवकों के बीच संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और कुर्सियां चलने लगीं।इस हिंसक झड़प में झूला संचालक समेत कई लोग घायल हो गए, वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे मेला प्रभारी सब-इंस्पेक्टर पर भी पथराव हुआ जिससे उन्हें चोटें आईं।

इस घटना से मेले में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। इस मारपीट की घटना के विरोध में जाट समाज के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने हजारेश्वर मेले के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने मेले का संचालन पूरी तरह रुकवा दिया है। समाज के लोगों की मांग है कि मेला ठेकेदार और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में और भी कड़ी धाराएं बढ़ाई जाएं और उनकी जल्द गिरफ्तारी हो।
मेला गेट पर तालाबंदी और धरने की खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जाट भी मौजूद हैं।

Next Post

किसानों ने कपूरथला जिले में तीन स्थानों पर मोदी और ट्रंप के फूंके पुतले, समझौता रद्द करने की मांग

Wed Jun 24 , 2026
कपूरथला, 24 जून (वार्ता) किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पंजाब में कपूरथला जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग […]

You May Like