सोनिया, खरगे, राहुल, प्रियंका ने 35वीं पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को किया नमन

नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को यहाँ उनके समाधि स्थल वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वीर भूमि पर इस दौरान राजीव गांधी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत के निर्माण के लिए राजीव गांधी के एक उद्दरण को सोशल मीडिया एक्स पर पेश करते हुए लिखा, ‘भारत एक प्राचीन देश है, लेकिन एक युवा राष्ट्र है। मैं ऐसे भारत का सपना देखता हूं—मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और विश्व के अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा, जो मानवता की सेवा करे।’ श्री खरगे ने कहा “भारत रत्न राजीव गांधी ने दूरदृष्टि, साहस और भारत के भविष्य में गहरी आस्था के साथ देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की मजबूत नींव रखी। उनके कार्यकाल में मतदान की आयु 18 वर्ष करना, पंचायती राज के माध्यम से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाना, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की शुरुआत, कंप्यूटरीकरण को बढ़ावा, महत्वपूर्ण शांति समझौते, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम तथा समावेशी शिक्षा नीति जैसी कई परिवर्तनकारी पहलें की गईं। उनकी विरासत आज भी आधुनिक भारत को दिशा दे रही है और नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।” राहुल गांधी ने भी एक पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए लिखा “पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।”

Next Post

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट: MCX पर सोना 1.59 लाख और चांदी 2.72 लाख के पार, निवेशकों में मची खलबली

Thu May 21 , 2026
नई दिल्ली | गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने का भाव 206 रुपये घटकर 1,59,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी 1,350 रुपये की गिरावट के साथ 2,72,915 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच […]

You May Like