
बालाघाट, मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल के आदेश पर के जिले के नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शत्रुधन दाहिया ने आज 07 सितम्बर 2026 सोमवार प्रातः11:30 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुँचकर सी. एम. एच. ओ. बालाघाट का पदभार ग्रहण कर लिया हैं।
आप जिला चिकित्सालय जबलपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ थे.पदभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. दाहिया ने कार्यालयिन अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर परिचय प्राप्त किया और अपने-अपने कार्य के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने के निर्देश दिये।
