मुख्यमंत्री से मिले धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, कई कार्यों की किये मांग

सीधी: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने बीते मंगलवार 15 सितम्बर को सौजन्य भेंट कर विधानसभा क्षेत्र धौंहनी के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति हेतु मांग पत्र के माध्यम से निवेदन किये।मांग पत्र में विधायक श्री टेकाम ने जो मांग किये है उनमे कुसमी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुंदौर के अंतर्गत प्रधानमंत्री मार्ग से भरतपुर (छग) पहुंच मार्ग में मवई नदी पर 3 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने, मझौली विकासखंड के ग्राम गिजवार में स्पोर्ट्स कैम्पस स्वीकृत प्रदान करने, कुसमी मुख्यालय में डेढ़ करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने, डेढ़ करोड़ की लागत से तहसील मझौली का भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़वास को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किये जाने एवं सीधी जिले धौंहनी विधानसभा की ग्राम पंचायत मड़वास एवं सिंगरौली जिले की ग्राम पंचायत निवास को नगर पंचायत का गठन करने की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से किये हैं। विधायक की मांग पर क्षेत्र की जनता ने धौंहनी विधायक के प्रति आभार प्रकट करते हुए खुशी व्यक्त किये हैं।विधायक श्री टेकाम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के अवसर पर कुसमी की प्रतिभाशाली कुमारी आरती टांडिया द्वारा बनाई गई सुंदर पेंटिंग भी मुख्यमंत्री जी को भेंट की गई। मुलाकात के दौरान सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक एवं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के. के. तिवारी भी मौजूद रहे।

Next Post

चितरंगी की कनेक्टिविटी का सपना अधर में

Thu Sep 17 , 2026
सिंगरौली : 903 करोड़ की प्रस्तावित परियोजना, वर्षों की तैयारी और अब एलाइनमेंट बदलने के बाद ठप प्रक्रिया ने चितरंगी से सिंगरौली तक के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।प्रयागराज से सिंगरौली को जोड़ने वाला एनएच-135 सी आखिर कब जमीन पर उतरेगा, यही सबसे बड़ा सवाल बन गया है। राष्ट्रीय […]

You May Like

मनोरंजन